राहगीरी में तोड़ा सामूहिक कत्थक नृत्य का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड
सीएम सिटी की राहगीरी जल्द ही गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगी। रविवार को निफा के सहयोग से 350 बच्चों ने एक साथ पांच मिनट 57 सेकेंड तक सामूहिक कत्थक नृत्य पेश कर पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। पिछला रिकार्ड 250 लोगों द्वारा पांच मिनट कत्थक करने का था।
जागरण संवाददाता, करनाल। सीएम सिटी की राहगीरी जल्द ही गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगी। रविवार को निफा के सहयोग से 350 बच्चों ने एक साथ पांच मिनट 57 सेकेंड तक सामूहिक कत्थक नृत्य पेश कर पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। पिछला रिकार्ड 250 लोगों द्वारा पांच मिनट कत्थक करने का था।
350 बच्चों ने एक साथ किया पांच मिनट 57 सेकेंड कत्थक
निफा अध्यक्ष प्रितपाल पन्नु ने बताया कि उनकी संस्था जल्द ही इस रिकार्ड को गिनीज बुक में दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। कत्थक के लिए निफा की ओर से कई दिनों से तैयारियों जारी थी। बच्चों को सिखाने के लिए बाकायदा कक्षाएं लगाई जा रही थीं।
करनाल में सामूहिक कत्थक नृत्य का दृश्य।
पिछला रिकार्ड 250 लोगों के पांच मिनट तक कत्थक करने का था
इसके अतिरिक्त रविवार को राहगीरी में पहली बार लोगों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में रखे गोल्डन टेंपल व ताजमहल के मॉडल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह सात बजे शुरू हुई राहगीरी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
सामूहिीक कत्थक नृत्य का आनंद लेते लोग।
एसपी पंकज नैन के साथ पहुंचीं गुड़गांव राहगीरी की प्रमुख सारिका व उनके पति अमित कुमार ने साइकिल पर ही राहगीरी का सफर तय किया। वह एसपी के साथ हर मंच पर गई और लोगों को कार फ्री डे के लिए प्रेरित किया। सारिक व उनके पति अमित कुमार शनिवार को गुड़गांव से ही साइकिल पर करनाल आए थे। उन्होंने करीब आठ घंटे में 160 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। उन्होंने राहगीरी में लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया।