पृथ्वी दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
जागरण संवाददाता, करनाल हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड और डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्क
जागरण संवाददाता, करनाल
हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड और डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया। एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे डीओसी स्काउट सियाराम व डीओसी गाइड सुशीला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल स्काउट और गाइड ने कुराली और दरड़ गांव में पर्यावरण, जल संरक्षण और पृथ्वी दोहन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर डीओसी स्काउट सियाराम शास्त्री ने कहा कि हम पर्यावरण व धरा से छेड़छाड़ कर बीमारियों को जन्म दे रहे हैं। जीवन बचाना है तो धरना बचानी होगी। बच्चे यह प्रण लें कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएंगे।
प्रधानाचार्या ममता पांडे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक रहने और अपने कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। रैली में गाइड श्वेता, निशा, कृतिका, साक्षी, मुस्कान, स्काउट कामय, जसकरण व मयंक नुक्कड़ नाटिका का मंचन किया। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर की ओर से भी रैली निकाली गई। प्रधानचार्या सुशीला ने सभी गाइडस को पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण के लिए जागरूक किया। मुख्य शिक्षक रामनिवास सोलंकी ने अनुशासन पर बल दिया। असंध में प्रधानाचार्य आरयू भारद्वाज की अध्यक्षता में एमएम पब्लिक स्कूल असंध में पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्काउट मास्टर सुरेश के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।