भारत की धरती पर जन्में संत व पीर : राधेश्याम
संवाद सूत्र, तरावड़ी ग्लैक्सी ग्लोबल की ओर से करवाई जा रही शिव महापुराण कथा के छठे ि
संवाद सूत्र, तरावड़ी
ग्लैक्सी ग्लोबल की ओर से करवाई जा रही शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए महंत राधेश्याम व्यास ने कहा कि विश्व में भारत देश एक ऐसा देश है जहां की धरती पर कई पीर-फकीरों एवं संतों ने जन्म लेकर देश का उद्धार किया है। हमारे धार्मिक ग्रंथ भी इस बात के गवाह हैं कि जिन-जिन लोगों ने संतों की शरण में जाकर ग्रंथों का अध्ययन किया है उस पर अमल किया है, उनका तो जीवन ही सफल हुआ है। पुण्यक्षेत्र में किया हुआ थोड़ा-सा पुण्य भी अनेक प्रकार से वृद्धि को प्राप्त होता हैं। यदि पुण्यक्षेत्र में रहकर ही जीवन बिताने का निश्चय हो तो उस पुण्य संकल्प से उसका पहले का सारा पाप तत्काल नष्ट हो जाएगा। इस अवसर पर प्रवीन गर्ग, प्रमेाद बंसल, पुनीत बंसल, लाला साधू राम ¨सगला, मदन लाल सचदेवा, दौलत राम खुराना, राजकुमार तायल, सुनील गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामनिवास बंसल, सतपाल सचदेवा व मलकीत ¨सह मौजूद रहे।