Move to Jagran APP

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करनाल के खिलाड़ियों का दबदबा

फोटो-----04 नंबर है। 181 मेडल जीतकर हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन 31 मेडल करनाल के

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:01 AM (IST)
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करनाल के खिलाड़ियों का दबदबा
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करनाल के खिलाड़ियों का दबदबा

फोटो-----04 नंबर है।

loksabha election banner

181 मेडल जीतकर हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

31 मेडल करनाल के खिलाड़ियों ने जीते

जागरण संवाददाता, करनाल

इलाहबाद में आयोजित 38वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हरियाणा ने कुल 181 मेडल जीतकर सभी को पछाड़ते हुए शान से ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। 76 गोल्ड, 59 सिल्वर व 46 ब्रांज लेकर यह उपलब्धि हासिल की। पहले पंजाब के खिलाड़ी आगे थे, लेकिन अंतिम दिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और खेल समाप्त होने से पहले पदक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गए। इस जीत में करनाल के खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। जिले के 14 खिलाड़ियों ने 31 मेडल जीते। इनमें 16 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रांज शामिल रहे। 24 से 27 मार्च तक उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परचम लहराकर जिले के खिलाड़ी मंगलवार को करनाल पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन करनाल के महासचिव महावीर ¨सह, चेयरमैन सुरेश गुलिया व वाइस प्रेसिडेंट राजेंद्र प्रसाद गुट ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

80 साल के धर्मचंद ने जीते तीन गोल्ड

38वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में जिले के 35 वर्षीय खिलाड़ियों ने अपने आयु वर्ग में मेडल चटकाए तो 80 वर्ष के बुजुर्ग धर्मचंद भी पीछे नहीं रहे और एक के बाद एक तीन गोल्ड जीत लिए। धर्मचंद ने पाच हजार मीटर, 10 हजार व 400 मीटर में सभी को पीछे छोड़ दिया। महिला वर्ग के 35 प्लस के आयु वर्ग में एएसआइ यशवंती ने 800 मीटर में गोल्ड व हर्डल रेस में दो सिल्वर जीते। 69 वर्षीय मुलतान ¨सह ने हेमर थ्रो में लगातार तीसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीता। 60 प्लस में की रिले रेस में रामकुमार ने ब्रांज मेडल और 55 प्लस में श्याम ¨सह ने एक सिल्वर मेडल हासिल करने का गौरव बढ़ाया। जिले के खिलाड़ियों का दल इलाहबाद के लिए 22 मार्च को रवाना हुआ था और 28 मार्च को वापस लौटा।

करनाल के खिलाड़ियों की उपलब्धि

खलिाड़ी आयु गोल्ड सिल्वर ब्रांज खेल

धर्मचंद 80 प्लस 3 ---- ---- रेस

मुलतान ¨सह 65 प्लस 1 ---- ---- हेमर थ्रो

रामकुमार 60 प्लस ---- ---- 1 रिले रेस

श्याम ¨सह 55 प्लस ---- 1 ---- शॉटपुट

जितेंद्र ¨सह 45 प्लस 2 ---- 1 रेस

राजेश कुमार 45 प्लस 2 1 ---- रिले रेस

सतीश राणा 45 प्लस 1 1 ---- जैवेलियन व डिस्कस थ्रो

सतीश कुमार 40 प्लस 1 ---- 1 रिले रेस, रेस

विकास 40 प्लस 1 1 ---- रिले रेस

राजेश लोहान 40 प्लस 2 ---- 1 पोल वाल्ट, हर्डल रेस

राकेश कादियान 40 प्लस 2 2 ---- रेस, रिले रेस

ऋषिपाल 40 प्लस ---- ---- 2 हर्डल रेस

रमेश कुमार 40 प्लस ---- 1 ---- रिले रेस

यशवंती 35 प्लस 1 2 ---- हरडल रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.