प्रभातफेरी में किया भोले की महिमा का गुणगान
जागरण संवाददाता, करनाल : शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी सेक्टर आठ से अजय गोय
जागरण संवाददाता, करनाल : शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी सेक्टर आठ से अजय गोयल के निवास स्थान से आरंभ हुई। सेक्टर आठ में अमित चौधरी के यहां विश्राम लिया।
मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि ऊं नम: शिवाय का जाप जो होने जा रहा है उसमें करनाल के अलावा दूर-दूर से लोग ऊं नम: शिवाय का जाप करने आएंगे। जाप करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है। जाप में बहुत शक्ति मिलती हैं जो हर दुख:, तकलीफ को दूर कर देती है शिव जाप मनवाछित फल देने वाली है शिव जिसने जो चाहा उसे मिले भगवान शिव ने कभी किसी को अपने द्वार से खाली नहीं लौटाया। शिव कल्याणकारी हैं कल्याण करते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद गुप्ता, केशव, अंकित, संजय, सन्नी, एमएम मल्होत्रा, विजय कौशल, रूप नारायण चानना, राजू डोडा, राजू भुटानी, देवी दयाल अरोड़ा, अनिल छाबड़ा, म¨हद्र आनंद, बीआर भारद्वाज, मुरारी बतरा, कैलाश गाबा, अजय चड्ढा और बिंदू मौजूद रहे।