भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा, चार घायल
संवाद सूत्र, नि¨सग : डेरे पर दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक प
संवाद सूत्र, नि¨सग : डेरे पर दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने हवाई फायर किए। घायलों को नि¨सग की सीएचसी में दाखिल करवाया गया। जहां से उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना रविवार उस समय की है जब एक पक्ष के लोग ठेके पर ली गई पांच एकड़ जमीन में पानी दे रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां पर आकर इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह जमीन उनके परिवार के लोगों की है। वह पानी नहीं दे सकते। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हो गई। जो झगड़े में तब्दील हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें अमृत, मालिक, कर्णपाल व शेर¨सह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के सुखपाल व चरणजीत ने हवाई फायर कर दिए। घायलों को सीएचसी नि¨सग में भर्ती करवाया जहां से उन्हें करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।