पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव
संवाद सहयोगी, इंद्री : मुरादगढ़ गांव के खेत में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकता मिला। शव मिलने से क्
संवाद सहयोगी, इंद्री :
मुरादगढ़ गांव के खेत में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत मालिक ने इसकी सूचना सरपंच को दी। उसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मृतक ने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान हुकम ¨सह ने बताया कि यूपी निवासी व्यक्ति 10-12 साल से नौकर था। वह कभी चला जाता था कभी वापस आ जाता था। मृतक का नाम बीर ¨सह था। मृतक 8-10 दिन पहले चला गया था। किसान ने बताया कि जब वह खेत में आया तो काफी बदबू आ रही थी उसने इधर-उधर देखा। उसकी नजर एक पेड़ पर पड़ी। जिसपर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ था। उसने सरपंच को सूचना दे दी। पुलिस जांच अधिकारी जयपाल सूचना मिलने पर गांव पहुंचे। यहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है। मृतक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।