दो सितंबर की हड़ताल को लेकर झोंकी ताकत
जागरण संवाददाता, करनाल : दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी के लिए सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा
जागरण संवाददाता, करनाल : दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी के लिए सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय टीमें विभिन्न जिलों के विभिन्न विभागों में प्रचार अभियान चला रही हैं। संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंहमार, उप महासचिव जीवन ¨सह ने बताया कि संघ के राज्य स्तरीय जत्थे व जिला तथा ब्लॉक के पदाधिकारियों के नेतृत्व में करनाल, घरौंडा, नीलोखेड़ी, इंद्री, असंध व नि¨सग ब्लॉक के वन, लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड, ¨सचाई विभाग, आइटीआइ, जिला उद्योग केंद्र, एनसीसी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, बिजली बोर्ड, नगर परिषद, नगर निगम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनस्वास्थ्य आदि विभागों में जीवन ¨सह, ओमप्रकाश सिंहमार, कृष्ण शर्मा, सुरेश पाल, रामनाथ वालिया, गिरधारीलाल, जयपाल, देवीचंद, सतपाल सैनी, सुभाष प्रोचा, मलकीत ¨सह, तेजपाल, राजेश शर्मा, नरेश जैन, अनिल सैनी, रोशनी देवी, नीलम कांबोज, महेंद्र पांचाल, सुरेश कुमार, शिमला, कृपाल ¨सह, कुलदीप ¨सह, सुरेश आदिवाल आदि कर्मचारी नेताओं के नेतृत्व में सघन प्रचार अभियान चलाया गया। कर्मचारियों से दो सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।