शाह की रैली के लिए जुटे दिग्गज
जागरण संवाददाता, करनाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जिले में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैल
जागरण संवाददाता, करनाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जिले में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली को लेकर प्रदेश भर के दिग्गज जुट गए हैं। तैयारियों को लेकर सोमवार को सेक्टर 14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित कई दिग्गज नेताओं ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं को रैली में भीड़ जुटाने के लिए विशेष दिशा निर्देश भी दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि 26 मई को करनाल के सेक्टर 12 स्थित हुडा ग्राउड में आयोजित इस रैली में प्रदेश भर से एक लाख लोग आने की संभावना है। जिनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे और केंद्र में भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल दौरान किए गए विकास कार्यो के बारे में जानकारी देगें। केंद्र में मोदी सरकार को एक साल पूरा होने पर भाजपा 25 मई से 31 मई तक जनकल्याण पर्व के रुप में मना रही है और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी इस पर्व की शुरूआत पंडित दीनदयाल की जन्म स्थली उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गाव से करेगे और अमित शाह अगले दिन हरियाणा में रैली का आयोजन करके लोगों को एक साल में हुए कार्यो को बताएंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मंडल स्तर पर जनसभाएं आयोजित करके लोगों को सरकार के कार्यो की जानकारी देंगे। इस मौके पर भाजपा नेता एडवोकेट वेदपाल, जिला महामंत्री जगदेव पाढ़ा, व्यापार सैल के प्रधान दीपक धवन व अनिल गुलाटी उपस्थित थे।
तैयारियों पर किया मंथन
बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के अलावा राच्य मंत्री कर्णदेव, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, जिला प्रधान अशोक सुखीजा, जयपाल सावत, प्रवीन लाठर , जगमोहन आनंद व निसिंग मंडल प्रधान संजय राणा ने तैयारियों को लेकर मंथन किया।