Move to Jagran APP

भाविप कर्ण शाखा को मिला प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद की कर्ण शाखा करनाल को राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 08:41 PM (IST)
भाविप कर्ण शाखा को मिला प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद की कर्ण शाखा करनाल को राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सास्कृतिक सप्ताह को सर्वश्रेष्ठ रूप से मनाने के लिए यह सम्मान दिया गया है। हरिद्वार में हुए परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम पारिक व प्रदेश अध्यक्ष सुशील बिंदलेश ने इस पुरस्कार से कर्ण शाखा करनाल अध्यक्ष श्याम बत्तरा को नवाजा। यहा सचिव देवेंद्र सचदेवा, कोषाध्यक्ष सुनील धमीजा व पूर्व जिला प्रमुख दिनेश गाधी भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

शाखा अध्यक्ष श्याम बत्तरा ने बताया कि परिषद के प्रकल्पों के तहत हर वर्ष सास्कृतिक सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष कर्ण शाखा करनाल की ओर से सास्कृतिक माह के तहत मेडिकल कैंप लगाए गए। जीयो गीता विशाल समारोह का आयोजन किया गया, स्कूलों में महापुरुषों की जीवनी पर आधारित प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन

कार्यो को देखते हुए परिषद की ओर से कर्ण शाखा करनाल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार दिया गया है। भाविप के पाचों प्रकल्पों के तहत गतिविधिया जारी रखी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.