महिलाओं ने भ्रूणहत्या रोकने पर किया मंथन
जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद की अभिमन्यु शाखा की महिला विंग की ओर से कृष्ण नगर में बेटी
जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद की अभिमन्यु शाखा की महिला विंग की ओर से कृष्ण नगर में बेटी है, तो कल है विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष कविता मल्होत्रा और महिला प्रमुख रीटा आहुजा ने कहा कि जो लोग भू्रणहत्या करते है। उन्हे दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का कोई अधिकार नहीं है। बेटी से ही परिवार में सुख, शांति और स्मृद्धि आती है। शाखा की ओर से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को संस्कारवान बनाने और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास किया जाता है, ताकि भू्रणहत्या जैसी सामाजिक बुराई से छुटकारा मिल सके।
उन्होंने कहा कि बच्चे कंप्यूटर पर ज्यादा समय व्यतीत करते है। इससे जानकारी तो मिलती है, लेकिन संस्कार नहीं मिलते। वर्तमान में लड़कियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं। वह लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, इसलिए समाज के लोगों को लड़कियों और महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलना चाहिए, क्योंकि सोच बदलेगी तभी समाज बदलेगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष तृप्ता सांदल, सचिव मणिका चोपड़ा, प्रकल्प प्रमुख सुनीता डूडेजा, पुष्पा वधवा, रश्मी पसरीचा, नीलम गाधी, शशी चुघ, शिखा डूडेजा, भौर चोपड़ा, पोरुष, करिश्मा सांदल आदि थीं।