जेल में गूंजे संगीत के स्वर
जागरण संवाद केंद्र, करनाल :
जिला कारगार में भारत विकास परिषद की सूरज शाखा की ओर से लगाई गई दस दिवसीय संगीत कार्यशाला का समापन हो गया। प्रशिक्षण के बाद बंदियों ने विभिन्न कलाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेल अधीक्षक शेर सिंह ने की। उन्होंने जेल में बंदियों के कल्याणार्थ चलाए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यशाला ने जेल में चल रहे कार्यो को नई दिशा प्रदान की है। इसके माध्यम से कैदियों का जीवन सरस हो गया है। विशिष्ट अतिथि नव चेतना मंच के संयोजक एसपी चौहान ने जेल अधीक्षक के कार्यो को सराहा।
बंदियों ने संगीत की शिक्षा ग्रहण करके उसका प्रदर्शन किया। वंदे मातरम, ओमकारनाद, सरस्वती वंदना, रागनी, भागड़ा व गजल सहित कई विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रकल्प प्रमुख डॉ. कृष्ण अरोडा के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएसपी जेल अशोक कांबोज, रूपनारायण, महेश शर्मा,बृज मोहन गुप्ता, चंद्र मेहता, सुरेश अरोड़ा, जेसी बब्बर व धर्मजीत मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर