धूमधाम से किया नव संवत का स्वागत
जागरण संवाद केंद्र, करनाल : कर्ण नगरी में नव संवत के आगमन पर खुशी मनाई गई। शहर के सभी चौराहों पर श्रद्धा, आस्था व मंगलदीप जलाए गए। यह परंपरा कई वर्षो से भारत विकास परिषद निभाता रहा है। जब सभी लोग हिदू संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, उस समय इस संस्कृति को उठाने का बीड़ा भाविप ने देशभर में उठाया।
संस्था के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. जोगेंद्र मदान ने कहा कि नव संवत के आगमन पर हरियाणा के सभी 21 जिलों में दीप जलाए गए। नए संवत का उत्सव मनाया गया। देश के विभिन्न भागो की तरह करनाल में भी दीप महोत्सव मनाया गया। इसकी शुरूआत डॉ. भीमराव अंबेडकर चौंक से की गई। लोगों को मिठाई बांट कर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्का अरोड़ा ने की। मुख्य अतिथि शैलेंद्र जैन ने नव संवत की बधाई दी। इस मौके पर दिनेश गाधी, हर¨वद्र धमीजा, ज्योति गाधी, सरिता गोयल, निशा बजाज, हिमानी गुप्ता, राज बजाज, रविंद्र सिंह, बलबीर चावला, अश्वनी गोयल, अशोक कुमार के अलावा अन्य मौजूद थे। कमेटी चौंक पर कर्ण शाखा ने दीपमाला जलाकर उत्सव मनाया गया। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन की चेयरमैन सुमिता सिंह ने नव संवत के मंगलमय होने की कामना की। रामनगर में अभिमन्यु शाखा ने चौंक पर दीपमाला जलाई। इस मौके पर डॉ एनपी सिंह, रजनीश चोपड़ा, सतेंद्र मोहन, मोहन ग्रोवर, सतीश मल्होत्रा व सुरेंद्र मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर