घर में घुसकर महिला सहित नौ लोगों को किया घायल
जागरण संवाददाता, कैथल : घर में घुसकर मारपीट करने के तीन अलग-अलग मामलों में चार महिला
जागरण संवाददाता, कैथल : घर में घुसकर मारपीट करने के तीन अलग-अलग मामलों में चार महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल है।
पहले मामले में मियां बस्ती चीका निवासी कालाराम ने चीका पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि मंगलवार 27 सितंबर को रात आठ बजे वह अपने घर पर था। इसी समय मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दो अज्ञात युवक उसके घर में घुसे। घर में घुसते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मुंह पर कपड़ा बंधा होने के कारण वह आरोपियों को पहचान नहीं पाया। हेड कांस्टेबल रघबीर ¨सह ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में बालू निवासी प्रदीप ने कलायत थाने में शिकायत देकर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार रात दस बजे 20 से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों उसे, पिता किशन, माता चंदू, भाई मनजीत व भाभी रानी के साथ लाठी, घूसों व लातों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
कलायत थाने से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि रामगढ़ निवासी रघबीर, सावित्री व 15-20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट का तीसरा केस गुहला थाने में दर्ज है। यहां एक महिला पुलिस को दी शिकायत में परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तारावली निवासी हंसो देवी ने बताया कि मंगलवार 27 सितंबर को कुछ आरोपियों उसे, बेटे बलवीर राम और पुत्रवधू मनप्रीत कौर को लाठी, गंडासी व ईंटों से पीटकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी एएसआइ सुरेश कुमार ने बताया कि हंसो देवी की शिकायत पर कुरुक्षेत्र जिले के सयाना निवासी कालाराम, कर्मचंद, भूटो उर्फ बिट्टू, ¨बद्र, महिला जसप्रीत, अमरो देवी, भूलो देवी, सुनाम निवासी गुरमीत राम, महिला जुगनी देवी, सनौर निवासी बीरा राम व महिला सीतो देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।