आक्रोश रैली में बढ़ चढकर भाग लेंगे नप कर्मचारी
संवाद सहयोगी, पूंडरी: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लाक कमेटी पूंडरी की मी¨टग
संवाद सहयोगी, पूंडरी: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लाक कमेटी पूंडरी की मी¨टग ब्लाक प्रधान भगवान की अध्यक्षता में पालिका में हुई। मी¨टग का संचालन ब्लाक सचिव बालकिशन ने किया। संघ के राज्य महासचिव शिवचरण ने कहा कि प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी और तानाशाही रवैये के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 11 दिसंबर को जींद में आक्रोश रैली का आयोजन करेगा और नपा कर्मचारी संघ इस आक्रोश रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर नगरपालिका कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू नहीं करती तो नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा बड़ा आंदोलन करेगा। इसमें 20 दिसम्बर से 5 जनवरी 2017 तक सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे व 17 व 18 जनवरी को सभी जिलों में झाडू प्रदर्शन करेंगे और अगर इसके बाद भी राज्य सरकार का अड़ियल रवैया रहा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करने पर नगरपालिका कर्मचारी संघ मजबूर होगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ की मांगे है कि सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 2016 से देने व बकाया एरियर देने, समान काम समान वेतन, पे रोल पर कर्मचारियों को डीसी रेट के अनुसार वेतन देना, नगरपालिका, नगरपरिषद व नगर निगमों में खाली पड़े सभी पदों पर स्थाई भर्ती, राज्य में जनसंख्या के आधार पर 15 हजार स्थाई कर्मचारियों की भर्ती करने, पंजाब के समान वेतनमान देने व राज्य में अग्निशमन विभाग में कर्मचारियों को पक्का करने और गाड़ियों की संख्या बढ़ाना आदि है।
इस मौके पर अग्निशमन विभाग के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयप्रकाश, सोना देवी, सुरेंद्र कुमार, जगदीश, कंवरपाल, विक्की, विजय, बादल, सत्यवान व श्रीभगवान सहित अन्य मौजूद थे।