जीतकर लौटी प्रियंका को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, ढांड : प्रदेश स्तरीय 13वीं हरियाणा राज्य माउंटेन बाइक साइकि¨लग चैंपियनशिप म
संवाद सहयोगी, ढांड : प्रदेश स्तरीय 13वीं हरियाणा राज्य माउंटेन बाइक साइकि¨लग चैंपियनशिप में प्रियंका रानी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
साइकि¨लग एसोसिएशन के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र के प्रतापगढ़ में आयोजित 13वीं हरियाणा राज्य माउंटेन बाइक साइकि¨लग प्रतियोगिता में गांव चुहड़माजरा निवासी प्रियंका रानी ने अंडर 18 में 30 किलोमीटर क्रास कंट्री में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रियंका रानी तीन दिवसीय 4 से 6 अक्तूबर तक महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेगी। प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराने के बाद गांव पहुंची प्रियंका का सरपंच सतपाल व अकादमी की तरफ से कोच देवा राम व धर्मबीर ने सम्मानित किया।
इस मौके पर कर्ण ¨सह, बलवंत ¨सह, धर्मबीर, देवाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।