कबड्डी में बूढ़ाखेड़ा की टीम ने मारी बाजी
जागरण संवाददाता, कैथल : क्योड़क गांव स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ख
जागरण संवाददाता, कैथल : क्योड़क गांव स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्कृत मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल व खेल सचिव अनिल कथूरिया ने किया। कैथल ब्लाक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के लड़के और लड़कियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता पहली से आठवीं तक के बच्चों के बीच हुई व पहले दिन 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन खो खो, कबड्डी, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, वॉलीबाल, क्रिकेट, कुश्ती के खेल करवाए गए। खेल सचिव अनिल ने बताया कि बच्चों के विकास व उनके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर बलबीर ¨सह, अशोक कुमार, संदीप ¨सह, ईश्वर ¨सह, रामेश्वर धारीवाल, कर्णवीर, दलबीर ¨सह, जयप्रकाश, अनिल संदीप मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम :
- प्राइमरी आयुवर्ग अंडर-11 खो खो में धुंधरेहड़ी की टीम प्रथम व शेरु खेड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
- लड़कों की कबड्डी में बूढ़ाखेड़ा की टीम प्रथम व ज्ञानदीप क्योड़क की टीम दूसरे स्थान पर रही।
- लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में गुहणा की टीम प्रथम व देवबन कन्या स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
- 100 मीटर रेस में सौरभ सांघन प्रथम राहुल सिसमौर दूसरे स्थान पर रहा।
100 मीटर रेस लड़कियों में मंजू जसवंती व माफी गुहणा दोनों प्रथम स्थान पर रही।
अंडर-14 खो खो में हेरिटेज स्कूल की टीम प्रथम रही।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय कैथल की टीम प्रथम व मूंदड़ी की टीम दूसरे स्थान पर रही।