भाजपा ने दो वर्षों में बदल दी प्रदेश की तस्वीर: हजवाना
संवाद सहयोगी, पूंडरी: भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सर
संवाद सहयोगी, पूंडरी: भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश को न केवल भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है बल्कि सभी युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहा है। वे पूंडरी हलके के गांव सिकंदर खेड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व गांव सिकंदरखेड़ी में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। हजवाना ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासन के दो वर्षों में एतिहासिक बदलाव लाकर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। पढ़ी लिखी पंचायतों का गठन करने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम ¨वडो का स्थापना करने आदि कई ऐसे निर्णय हैं, जिससे प्रदेश के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार न केवल स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रयासरत है, बल्कि पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाना भी सरकार का लक्ष्य है। इस मौके पर ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष अपनी मांगें भी रखी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर सरपंच ज्ञान ¨सह, मंडल अध्यक्ष संजीव गामड़ी, दर्शन वालिया, तेलूराम ढुल, सुरेंद्र चंदलाना, रणधीर रमाना, मांगेराम, लहरी ¨सह, गुरबचन ¨सह, मनीष खेड़ी, मंगतु नंबरदार, रमेश ¨सह, रोशनलाल, संजय वर्मा, ब¨लद्र हजवाना व रोशनलाल मौजूद थे।