प्रभातफेरियों की तैयारी पर किया विमर्श
संवाद सहयोगी, सीवन : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों एक बैठक श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर में
संवाद सहयोगी, सीवन :
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों एक बैठक श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर में समिति के प्रधान संजय आहूजा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अगले महीने में निकाली जाने वाली प्रभातफेरियों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
समिति के वरिष्ठ सदस्य केवल कृष्ण मिढ्डा व शक्ति शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह अब कि बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में समिति द्वारा सीवन शहर में प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभातफेरियों की तैयारियों को लेकर सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया व अपने-अपने सुझाव दिए। प्रधान संजय आहूजा ने बताया कि महामंडलेश्वर व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की असीम प्रेरणा से अब कि बार 25 जुलाई से 25 अगस्त तक 32 प्रभातफेरियां समिति के सदस्यों द्वारा निकाली जाएंगी।
प्रभातफेरियों की तैयारी जोरों से चल रही हैं। सभी सदस्यों में प्रभातफेरियों को लेकर काफी उत्साह है। इस अवसर पर सुरेंद्र सरदाना, विजय सरदाना, महेंद्र मुंजाल, रामकुमार नंदू, हरदीप नागपाल, केवल कृष्ण मिढ्डा, राजीव मिढ्डा, राजेंद्र कामरा, धीरज गंभीर, हरिकिशन तनेजा, दीपिका सरदाना, उषा मिढ्डा, उषा चौधरी, रजनी नागपाल, सरिता रहेजा मौजूद थे।