Move to Jagran APP

नप चेयरमैन के सामने है कई चुनौतियां

सुरेंद्र सैनी, कैथल : शहर का सचिवालय कहे जाने वाले नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव सम्पन्न हो गया ह

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 06:57 PM (IST)
नप चेयरमैन के सामने 
है कई चुनौतियां

सुरेंद्र सैनी, कैथल :

loksabha election banner

शहर का सचिवालय कहे जाने वाले नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव सम्पन्न हो गया है। यशपाल प्रजापति को चेयरमैन बनाया गया है। नव नियुक्त चेयरमैन के सामने कई चुनौतियां हैं। शहर में पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सहित पार्किंग सिस्टम फेल है। इस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब शहर की सरकार का गठन होने के बाद लोगों को नए चेयरमैन से काफी उम्मीदें हैं।

करीब दो लाख की आबादी

कैथल शहर में 31 वार्ड हैं। करीब दो लाख की आबादी शहर में बसती है। 10 जनवरी 2016 को नगर परिषद का कार्यालय खत्म हो गया था। इसके बाद पांच माह से नगर परिषद में सरकार का गठन न होने से विकास कार्यों पर गतिरोध लगा हुआ था। 22 मई को नगर परिषद के 31 वाडरें के लिए चुनाव करवाया गया था। अब पिछले एक माह से चेयरमैन पद को लेकर जोड़तोड़ चल रहा था। सोमवार को चेयरमैन पद का गठन होने से शहर वासियों को विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।

ये हैं चुनौतियां

बॉक्स-1

पार्किंग सिस्टम चरमराया

शहर में पार्किंग सिस्टम एक तरह से चरमराया हुआ है। बजट के अभाव में सिटी थाना के नजदीक बनाया जा रहा पार्किंग स्थल का काम पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा हुआ है। इस कारण पार्किंग की समस्या के चलते अंबाला रोड, ढांड रोड, पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा मार्ग, छात्रावास रोड, रेलवे गेट, कबूतर चौक सहित शहर के मुख्य बाजारों में जाम आम हो गया है। जाम के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बॉक्स-2

पानी की निकासी

शहर में सिवरेज सिस्टम एक तरह से ठप है। सिवरेज व नाले गंदगी से अटे हुए हैं। मानसून सिर पर है। ऐसे में लोगों को बरसात होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कई नालों का निर्माण कार्य अधर में पड़ा हुआ है। हलकी बरसात होने पर भी शहर में जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है। नप चेयरमैन के लिए बिगड़े सिवरेज सिस्टम को पटरी पर लाना एक गंभीर चुनौती है।

बॉक्स-3

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट

शहर की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट खराब है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा छा जाता है। इससे जहां दुर्घटनाएं बढ़ रही है, वहीं आपराधिक वारदातें भी बढ़ रही है। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग कई माह से उठाई जा रही है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।

बॉक्स-4

जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था एक तरह से चरमराई हुई है। मुख्य सड़कों के आसपास ही गंदगी जमा होने के कारण लोगों को बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई बार इस बारे में शहरवासियों द्वारा विरोध किया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बॉक्स-5

बनाई जाएगी विकास

कार्यो की लिस्ट

नगर परिषद के नवनियुक्त चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि शहर के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यो की लिस्ट बनाई जाएगी। प्ला¨नग के तहत शहर के सभी वार्डो में समान विकास कार्य करवाए जाएंगे। शहर में जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं उन्हें पूरा करवाना पहली प्राथमिकता रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.