नौकरी का झांसा देकर ठगे डेढ़ लाख रुपये
जागरण संवाददाता, कैथल : धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किय
जागरण संवाददाता, कैथल : धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन लोगों को नामजद किया गया है। इन पर विज्ञापन के माध्यम से नौकरी लगाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप है। इकोनॉमिक सेल ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
भगत ¨सह कॉलोनी निवासी र¨वद्र ¨सह ने शिकायत में बताया कि उसने नौ फरवरी 2015 को अखबार में एक विज्ञापन पढ़ा था। विज्ञापन में इंडियन बैंक चंडीगढ़ में सिक्योरिटी पद के लिए नौकरी थी। विज्ञापन को साथ लेकर वह निर्धारित समय पर चंडीगढ़ पहुंचा। वहां पर आरोपियों ने उसे गुमराह कर दिया। वे कहने लगे कि आपके पास जल्द ही वेरिफिकेशन के लिए फोन किया जाएगा।इससे पहले उसे डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। इसलिए उसने उन्हें डेढ़ लाख रुपये दे दिए। बहुत दिन बाद भी जब उसके पास कोई फोन नहीं आया तो उसे शक हुआ। उसने एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की।
सबइंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने एसपी कार्यालय से आई शिकायत के अनुसार विनोद शर्मा, राजीव भल्ला, बलदेव राज व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।