सड़क हादसों में तीन लोग घायल
जागरण संवाददाता, कैथल : तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने अलग केस दर्ज
जागरण संवाददाता, कैथल : तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने अलग केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में अर्जुन नगर कैथल निवासी वजीर ¨सह ने शिकायत में बताया कि वह एक मई को रात करीब 10 बजे अपनी स्कूटी पर जा रहा था। इस दौरान जब वो जीवन ज्योति अस्पताल करनाल रोड पर पहुंचा तो एक कार चालक ने उसको टक्कर मार दी। चालक कार को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था। चालक की लापरवाही के कारण हुए हादसे में वो घायल हो गया। डॉक्टरों की उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सब इंस्पेक्टर उदयबीर ¨सह ने बताया कि पुलिस ने वजीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरे मामले में भाना गांव निवासी चंदगी राम ने कलायत थाना की शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक पर 28 अप्रैल को जा रहा था। कौलेखां गांव के पास सुबह 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोट आई हैं। हेडकांस्टेबल रामजुवारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तीसने मामले में पूंडरी थाना पुलिस को फतेहपुर निवासी तिलक राज ने शिकायत में बताया कि वह 20 अप्रैल को पूंडरी में जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रहे एक स्कूटी चालक ने उसकी टक्कर मार दी। एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस शिकायत के अनुसार ¨बटू के खिलाफ के लापरवाही का केस दर्ज किया है।