अंधड़ में उड़े छप्पर, सड़कों पर गिरे पेड़
संसू, राजौंद : पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से जनता को बुधवार दोपहर हुई बरसात से तो राहत मिली, लेक
संसू, राजौंद : पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से जनता को बुधवार दोपहर हुई बरसात से तो राहत मिली, लेकिन तेज अंधड़ से दुकानों के छप्पर उड़ गए। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित होकर रह गया। जगह-जगह मार्गों पर पेड़ गिरे होने से कई वाहन चालक फंस गए व लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें मुश्किल से निकलने का रास्ता मिला। वहीं पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने से घरों व दुकानों में बरसात का पानी घुस गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संयोगवश कोई वाहन चालक व राहगीर गिरते हुए वृक्षों की चपेट में नही आया और न ही कोई हादसा हुआ। वहीं बाद में हुई बरसात से किसानों के चेहरों पर रौनक लौटी दिखाई दी। हर कोई गर्मी से राहत पाकर सुकुन महसूस कर रहा था। मौसम में बदलाव का असर जीव जंतु, मानव के साथ साथ हरे चारे की फसलों पर भी दिखाई दिया। किसानों ने बताया कि यह बरसात भी चारे की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिलती दिखाई दी, वहीं नगर के अधिकतर हिस्सों में पानी की उचित निकासी न होने की वजह बरसात का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। घरों व दुकानों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ी दिखाई दी।