भंडारा लगाकर बांटे कंबल
राजौंद : दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन कर कंबल बांटे गए। मूल रूप से राजौंद निवासी लाला आत्मा राम
By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 07:28 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 07:28 PM (IST)
राजौंद : दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन कर कंबल बांटे गए। मूल रूप से राजौंद निवासी लाला आत्मा राम, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र में रह रहे हैं, ने अपने पूर्वजों की याद में दुर्गा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। ब्राह्मणों को भोजन करवाया व कंबल बांटे गए। उन्होंने बताया कि वह चाहे अपना जन्म स्थली छोड़ के किसी भी शहर में रहें, परंतु अपनी जन्मभूमि पर प्रति वर्ष पहुंचकर अपने पूर्वजों की याद में यह अनेक कार्य करते हैं। उन्होंने अपने पूर्वजों की याद में ही पुराना गुरुद्वारा के पास श्री राम धर्मशाला भी बनाई हुई है जिसमें सभी जरूरतमंद लोग आयोजन समारोह करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें