एसपी से मिल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
जागरण संवाददाता, कैथल : मोटरसाइकिल सहित तालाब में मिले शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाय
जागरण संवाददाता, कैथल : मोटरसाइकिल सहित तालाब में मिले शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतक के परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और हत्यारों को पकड़ने की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पूंडरी पुलिस को जो बयान दिए थे, उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पैसे के लेन-देन को लेकर करनाल जिले के डाचर निवासी महेंद्र की हत्या की गई है। हत्या के बाद ही उसे हाबड़ी के तालाब में फेंका गया।
आरोप है कि परिजनों ने एक व्यक्ति के साथ महेंद्र के लेन-देने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज किए थे। उन्होंने पुलिस को जो बयान दिए हैं, पुलिस ने उन बयान के आधार पर केस दर्ज नहीं किया, बल्कि मनमानी से काम कर रही है। अब तक स त कार्रवाई नहीं की है। उनके बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
सोहन लाल, सतीश कुमार, रामफल, रतन लाल, सुमेर चंद, सेवा राम, हरिकिशन, राजकुमार, सोमपाल, कृष्ण कुमार, मोहन लाल आदि ने बताया कि डाचर निवासी महेंद्र का बरसाना गांव के एक व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन था। उसने बरसाना के एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये लेने थे। इस विषय पर 31 जनवरी को बरसाना में एक पंचायत होनी थी। पंचायत से एक दिन पहले 30 जनवरी को आरोपी ने महेंद्र को पैसे ले जाने के लिए बुलाया। महेंद्र ने अपने घर पर वहां से निकलने से पहले फोन किया था कि अब वह यहां से चल रहा है। काफी समय तक घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने जब महेंद्र पर फोन मिलाया तो नंबर स्विच ऑफ था। रात को परिजनों ने महेंद्र को ढूंढ़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बरसाना गांव के साथ ही आसपास के सभी गांवों में तलाश की, लेकिन कहीं भी उन्हें महेंद्र का पता नहीं लग सका।
चार बजे फोन कर दी सूचना
उन्होंने बताया कि आरोपी ने 31 जनवरी की सुबह चार बजे फोन कर बताया कि हाबड़ी के तालाब के पास महेंद्र की बाइक और चादर पड़ी है। वहां पर देखा तो महेंद्र का शव भी मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जगह पर महेंद्र का शव पड़ा था वो वहां पर तीन बजे देखकर गए थे। उस समय पर कुछ नहीं था। इससे साफ जाहिर होता है कि उसे मार का बाद में वहां पर फेंका हुआ है। उन्होंने एसपी को मामले की निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई।