मेंहदी स्पर्धा में शहनाज को प्रथम स्थान प्राप्त
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : श्री साई जन कल्याण ट्रस्ट चीका द्वारा चलाया जा रहे निशुल्क ब्यूटीशियन स
संवाद सहयोगी, गुहला चीका :
श्री साई जन कल्याण ट्रस्ट चीका द्वारा चलाया जा रहे निशुल्क ब्यूटीशियन सेंटर के पाचवें बैच की लड़कियों में मेहदी प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें लड़कियों ने विभिन्न प्रकार के डिजाइन अपने हाथों व पावों पर बनाए और एक दूसरे से सुंदर मेंहदी लगाने का भरपूर प्रयास किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मैडम अंजू ने निभाई और मेंहदी लगाने वाली लड़कियों से विभिन्न प्रकार के सवाल भी पूछे। जिसका लड़कियों के द्वारा सही जवाब दिए गए। अंजू ने कहा कि लड़कियों को मेंहदी की नई-नई जानकारिया भी दी ताकि भविष्य में बच्चों को किसी प्रकार की भी परेशानी न हो।
इस मौके पर सेंटर की मैडम सरोज बाला से भी लड़कियों के काम के बारे में जानकारी ली गई। सरोज बाला ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा 4 महीनों का कोर्स फ्री में करवाया जाता है। जिससे हम लड़कियों को ब्यूटीशियन के लिए ज्यादा से च्यादा जानकारिया प्रदान करते है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के बाद समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाता है ताकि लड़कियों में अच्छा काम करने की भावना पैदा हो। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शहनाज ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय व सुमन रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक नीटू जागड़ा, प्रधान निमाजुदीन, उपप्रधान मिया ¨सह निम्बरान, रमेश गग, सेवा ¨सह प्रजापत, बलकार ¨सह कारी, सन्नी कालड़ा व डाक्टर अजमेर ¨सह भी मौजूद थे।