धान की खरीद न होने पर सड़क पर उतरे किसान
संवाद सहयोगी, राजौंद : धान की बिक्री न होने के कारण किसानों ने असंध रोड़ पर अनाज मंडी के सामने जाम लग
संवाद सहयोगी, राजौंद : धान की बिक्री न होने के कारण किसानों ने असंध रोड़ पर अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया। आधे घटे तक जाम में वाहनों की कतारे लग गई। जाम की सूचना पाकर राजौंद थाना सब इंस्पेक्टर बक्शा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। उन्होंने किसानो को काफी समझाया, लेकिन किसान नही माने। मौके पर वेयर हाउस के डी एम वीरेंद्र सिंह ने किसानो को समझाकर खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया, जिससे किसानों ने जाम खोल दिया।
किसानो का आरोप था कि उनकी मंडी में धान की फसल की कोई बिक्री नही की जा रही। जिससे वह पिछले 10 दिन से दिन रात मंडी में बैठने के लिए विवश है। किसानो ने बताया कि उनकी धान की फसल की खरीद न होने के कारण उनका समय बर्बाद हो रहा, दूसरा खेतो में पड़ी धान की फसल की चिंता सता रही है। खरीद एजेंसियों के अधिकारी धान में नमी बताकर खरीद नही कर रहे।
किसानों का आरोप है कि जब भी मंडी में धान व गेहू की फसल लेकर आते है खरीद एजेंसियो के नखरे सातवें आसमान पर पहुच जाते है। जिससे किसानों को मजबूर होकर जाम जैसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ता है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर नियमित रूप से धान की खरीद नही की तो वह फिर से जाम लगाने को विवश होंगे।
जाम की सूचना पाकर वेयर हाउस के डी एम वीरेद्र सिंह ने किसानों को मौके पर समझाया व खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया, जिससे किसानों ने जाम खोल दिया। वह मंडी में खरीद शुरू कर दी गई।