हड़ताल में महासंघ का प्रत्येक संगठन लेगा भाग: शर्मा
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : दो सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा कर्मचारी महा संघ
संवाद सहयोगी, गुहला चीका :
दो सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा कर्मचारी महा संघ से संबंधित प्रत्येक संगठन बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। उक्त घोषण यहा पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य संगठन सचिव व अध्यापक संघ के चेयरमैन कुलभूषण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा दो सितंबर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए हरियाणा कर्मचारी महासंघ की राच्य स्तरीय व जिला स्तरीय बैठके संपन्न हो चुकी हैं और हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग के जिम्मेवार नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। महासंघ के राज्य सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। मजदूर, किसान व कर्मचारी अपने आपको ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है। अध्यापक संघ के उप महासचिव डाक्टर रामनिवास ने कहा कि राच्य सरकार अपने ही चुनावी घोषण पत्र के मुख्य एजेंडे से भटक गई है। चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पंजाब के समान वेतनमान देना, राच्य में रिक्त पड़े लाखों पदों पर स्थायी भíतयों जैसे वायदे हवा में तैरते हुए नजर आ रहे है। महासंघ द्वारा माग पत्र सौंपने के बावजूद मुख्यमंत्री व सरकार का रवैया पूर्णत: नकारात्मक रहा है। राच्य में 10 हजार कर्मचारियों की सेवानिवृति हो चुकी है। हजारों अतिथि अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को कोई न कोई बहाना बनाकर नौकरी से बाहर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर काम का अनावश्यक बोझ बढ़ रहा है। जनहित के विभागों में निजीकरण व ठेकेदारी के प्रयास तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि इन सभी ज्यादतियों का जवाब देने के लिए दो सितंबर को बिजली, पानी बंद और रोड़वेज का चक्का जाम करने के साथ-साथ स्कूलों को भी बंद किया जाएगा।