गर्मी व उमस से लोग बेहाल दिनचर्या हुई प्रभावित
जागरण संवाददाता, कैथल : दो दिनों से पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम में भारी तबदीली आ गई है। पश्चिमी
जागरण संवाददाता, कैथल :
दो दिनों से पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम में भारी तबदीली आ गई है। पश्चिमी हवा के कारण मौसम की नमी सूख गई और उमस दिन प्रति दिन बढ़ रही है। रविवार को तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी हवा के कारण धान की फसल में खड़ा पानी सूख गया है और गर्मी दिन प्रति बढ़ रही है। मौसम साफ होने व गर्मी बढ़ने के कारण अब बरसात होने की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। रविवार होने के कारण स्कूली बच्चे व अन्य लोग अधिकतर अपने घरों में घूसे रहे। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में दिन प्रति दिन बढ़ रही उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती उमस के कारण बाजारों में रौनक कम है और सुबह व सांय ही खरीददारी खरीददारी करते है। दिन के समय लोग दुपहिया वाहनों पर मुंह पर कपड़ा ढांप कर बाहर निकलते है। रविवार होने के कारण लोग अधिकतर अपने घरों में ही घूसे रहे। पशु के लिए हरे चारे ज्वार व मक्की में गर्मी बढ़ने के कारण कंसुआ नामक बीमारी लग गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बीमारी केवल गर्मी बढ़ने व पश्चिमी हवा चलने के कारण हुई है। मौसम में नमी होने पर यह बीमारी खुद ही समाप्त हो जाएगी।
कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ.रमेश वर्मा ने कहा कि अगले 24 घंटों में बरसात होने की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी हवा चलने के कारण ही उमस बढ़ी हैऔर मौसम में नमी नहीं रही है। इसलिए गर्मी ओर बढ़ने की संभावना है।