128 लाख रुपये से संवरेंगे 126 स्कूलों के खेल मैदान
प्रदीप ढुल, कैथल अगर प्रदेश सरकार की योजना पर ईमानदारी से क्रियान्वयन हुआ तो जल्द ही सरकारी स्कूलो
प्रदीप ढुल, कैथल
अगर प्रदेश सरकार की योजना पर ईमानदारी से क्रियान्वयन हुआ तो जल्द ही सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी खेलने के लिए खेल के अच्छे मैदान मिल सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से बाकायदा 128.71 लाख रुपये का फंड भी जारी कर दिया गया है। इससे खेल मैदानों की दशा पलटने का कार्य किया जाएगा।
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर तो नीचे गिर ही चुका है। खेल मैदानों की स्थिति भी काफी दयनीय है। स्कूलों में खेल मैदानों पर प्रतियोगिता करवाना तो दूर की बात, वे इस स्थिति में भी नही है कि वहां पर खेलों का अभ्यास ही किया जा सके।
जारी हुआ बजट
इसके लिए विभाग की ओर से 128. 71 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। जिसे प्रदेश के 11 जिलों के 126 स्कूलों के खेल मैदानों पर खर्च करना है। विभाग की ओर से इस बारे में सभी संबधित जिला शिक्षा अधिकारियों के पास पत्र भी भेज दिये गए हैं। इस राशि को वर्ष 2015-16 में खर्च करने के लिए जारी किया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा भिवानी जिले को होगा क्योंकि अकेले भिवानी जिले के 35 स्कूलों में 30 लाख रुपये खर्च होगे। जबकि सबसे कम पैसे पानीपत जिले में खर्च होंगे। यहां पर चार स्कूलों में खेल मैदान व खेल का सामान खरीदने के लिए सिर्फ दो लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
प्रतिभाएं नही तोड़ेगी दम
खेल मैदानों के विकसित होने से स्कूलों में उभरती खेल प्रतिभाएं मैदान के अभाव में दम नही तोड़ेगी। क्योंकि अब ज्यादातर स्कूलों में खेल मैदानों का अभाव है। स्कूलों के पास मैदान के लिए जमीन तो है लेकिन वो इस स्थिति में नही है कि वहां पर कोई खेल प्रतियोगिता करवाई जा सके। ज्यादातर मैदान या तो उबड़ खाबड़ हैं या वहां पर घास व झाड़ियां उग गई है। खेल मैदान न होने से बहुत से उभरते हुए खिलाड़ी स्कूल स्तर पर अभ्यास नहीं कर पाते, लेकिन सवा करोड़ रुपये से ज्यादा की यह राशि खिलाडि़यों के लिए वरदान साबित होगी। इससे खेल मैदानों तैयार किया जाएगा।
कहां कैसे खर्च होगी राशि
जिला स्कूल राशि लाखों में
भिवानी 35 30 लाख
फतेहाबाद 3 11.46
गुड़गांव 11 8.9
हिसार 22 23.4
झज्जर 15 9.6
कैथल 10 15
करनाल 1 4
पानीपत 4 2
रेवाड़ी 1 4
रोहतक 20 15.35
यमुनानगर 3 5
----