महा जनसंपर्क अभियान का आगाज आज से : कुलवंत
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका शनिवार को होने वाले भाजपा के विशेष महा जनसंपर्क अभियान को लेकर पार्टी कार
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका
शनिवार को होने वाले भाजपा के विशेष महा जनसंपर्क अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष व कैथल के महा जनसंपर्क अभियान के प्रभारी धर्मवीर डागर की अध्यक्षता में हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी शनिवार से जिलेभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रदेश के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास करेगी। उन्होंने ये भी बताया कि जो भी कार्यकर्ता पहले चलाए गए सदस्यता अभियान से जुड़े थे उन्हे अब पूर्ण सदस्यता दिलाकर भाजपा पार्टी में प्रवेश दिलाया जाएगा। उनका कहना था कि इस विशेष अभियान के चलते पार्टी के नेता व पदाधिकारी घर घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करेगे व व पार्टी का जनाधार बढ़ाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।
इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री विरेद्र छौत, सहप्रमुख गुरजंट सिंह, महामंत्री गुरनाम सिंह, सीवन के प्रधान दरबारा ¨सह, गुहला मंडल प्रधान जसविंद्र जोसन, सीवन के प्रधान दरबारा सिंह, राजेंद्र शर्मा, मंगल सिंह, टेकचंद सैनी व मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।