गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया
जागरण संवाददाता, कैथल : ओएसडीएवी स्कूल में 16 से 22 दिसम्बर तक गणित सप्ताह मनाया जा रहा है इसी कड़ी
जागरण संवाददाता, कैथल : ओएसडीएवी स्कूल में 16 से 22 दिसम्बर तक गणित सप्ताह मनाया जा रहा है इसी कड़ी में शुक्रवार को सातवीं और आठवीं कक्षा की गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य छात्रों में गणित के विषय में रूचि उत्पन्न करना था। सातवीं और आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। गणित प्रतियोगिता को अधिक रूचिकर एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए, विद्यार्थियों में स्पर्धा की भावना को उत्पन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए व छात्रों की गणित विषयक जिज्ञासा को शान्त करने क ा प्रयास किया गया। गणित विषय के विभागाध्यक्ष श्री अजय दुआ तथा रेणू सतीजा द्वारा गणित तथा गणितज्ञों के विषय में अतिरिक्त जानकारी छात्रों को दी गई। प्राचार्या सुमन निझावन ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।