स्वच्छ प्रशासन देने में जुटी भाजपा
जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा जिला प्रधान राजपाल तंवर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए थे उन
जागरण संवाददाता, कैथल : भाजपा जिला प्रधान राजपाल तंवर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए थे उन पर अमल करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने देश व प्रदेश के लोगों को स्वच्छ प्रशासन दिया है। सरकार जहां काले धन को देश में वापस लाने में जुटी है तो वहीं भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया हुआ है। सरकार ने पेट्रोल के दामों में कटौती कर आम आदमी हितैषी होने का प्रमाण दिया है। सरकार के फैसलों का सभी ओर स्वागत हो रहा है। हाल ही में करवाए गए चुनावों में भाजपा की जीत इसका प्रमाण है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज देश ही नहीं बल्कि विदेशी भी दीवाने हो गए हैं। राजपाल तंवर ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाएगी। कैथल जिले को विकास की दृष्टि से ऊपर उठाया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सही किया जा रहा है। गरीब, मजदूर, किसानों व महिलाओं को उनके हक दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की सभी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। इस अवसर पर नरेश मित्तल, शकुंतला बिडान आदि उपस्थित थे।