अखिल भारतीय मानव सेवा समिति का किया जाएगा नवीनीकरण
कैथल : अखिल भारतीय मानव सेवा समिति कैथल की बैठक हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल कैथल में हुई। बैठक में कार्यकारिणी के 30 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि रजिस्ट्रेशन 2012 के अनुसार समिति का नवीनीकरण करवाया जाए। प्रधान सुनील चौधरी ने कहा कि समिति के सभी सदस्य 23 जुलाई 2013 तक रजिस्ट्रेशन के लिए दो फोटो व दो पहचानपत्र व्यक्तिगत रूप से सचिव अशोक अरोड़ा के पास जमा करा सकता है। अशोक अरोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड त्रासदी के लिए समिति की ओर से 51 हजार रुपये की राशि का ड्राफ्ट उपायुक्त को सौंपा गया है। इस अवसर पर जोगेंद्र ढुल, डॉ. बीरबल दलाल, अमित चौधरी, अश्वनी बत्तरा, अशोक अरोड़ा, सीता राम गुलाटी, बलबीर शर्मा, सुरेश बंसल, पवन शर्मा, बीरबल दलाल, कर्मचंद जिंदल, बृज लाल मित्तल, ज्ञान चंद भल्ला, कुलदीप पुनिया, सतपाल गुप्ता, अर्जुन गेरा आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर