शामलो कलां में हुआ कुश्ती दंगल, पहले इनाम का नहीं हुआ फैसला
संवाद सूत्र, जुलाना : शामलो कलां गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में 11 हजा
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 05:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, जुलाना : शामलो कलां गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में 11 हजार रुपये की पहली इनामी कुश्ती का फैसला नहीं हो सका। बहबलपुर गांव के मोहित व निडानी के मनोज के बीच 12 मिनट तक कुश्ती लड़ी गई, मगर नतीजा कुछ नहीं आया। दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। दूसरी कुश्ती 5100 रुपये इनाम की निडानी गांव के चांद ने जीती। चांद ने दिल्ली के हरपाल को हराया। तीसरी कुश्ती का विजेता चांद का भाई कृष्ण रहा। कृष्ण ने सुशील गांगोली पर जीत हासिल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच स्नेहलता के पति कृष्ण मलिक ने की। इस मौके पर सुरेंद्र मोर, होशियार ¨सह, अतर ¨सह, किरण शर्मा, सुरेंद्र, कृष्ण चंद्र मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें