रिमझिम फुहारों में भी कम नहीं हुआ पौधे लगाने का उत्साह
जागरण संवाददाता, जींद : दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधे के तहत बारिश के बाद भी लोग
जागरण संवाददाता, जींद : दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधे के तहत बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस अभियान को दिन-प्रतिदिन सफलता मिल रही है। शहर से लेकर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसके तहत छोटे बच्चे भी पौधे रोपित कर रहे हैं।
आधारशिला पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर सुप्रिं¨रटेंडेंट ऑफ जेल हरीश कुमार रंगा, चेयरमैन संदीप सिहाग व निर्देशिका अंजु सिहाग ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि रंगा ने प्रांगण में बरगद का पौधा लगाया। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष प्रस्तुति दी। इसमे विवेकानंद सदन पहले स्थान पर रहा। पर्यावरण विषय पर आयोजित कोलाज व पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पौधे लगा करें सुरक्षा
जेल अधीक्षक रंगा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं व उनकी सुरक्षा की प्रतिज्ञा भी करनी चाहिए। उन्होंने बेटियों की शिक्षा व पौधरोपण के विशेष महत्व को बताते हुए कहा कि बेटी व पेड़ जिस घर में दोनों का निवास हो वह घर सौभाग्यशाली होता है।
पौधरोपण कर मनाएं जन्मदिन
जुलाना : कस्बे के ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। प्राचार्य महेन्द्र शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे सृष्टि का आधार है। इनके बिना ऑक्सीजन को प्राप्त करना कठिन है। इसलिए हमें पौधे अवश्य लगाने चाहिए। स्कूल का प्रत्येक बच्चा अपना जन्मदिवस पौधरोपण करके मनाएं और जब तक वह बड़ा नही होता उसकी संभाल एक छोटे बच्चे की तरह करें।