अमित गिल को जापान सरकार से मिली छात्रवृत्ति
संवाद सूत्र, नरवाना : कैनाल रोड स्थित सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र अमित गिल को जाप
संवाद सूत्र, नरवाना : कैनाल रोड स्थित सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र अमित गिल को जापान सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए चयनित किया गया है। प्राचार्य दिनेश गोयल ने बताया कि छात्र अमित ने विद्यालय से विज्ञान संकाय से 12वीं व आइआइटी रुड़की से बीटेक सिविल इंजीनिय¨रग की शिक्षा प्राप्त की। वह शुरू से ही मेधावी रहा है। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष जापान सरकार द्वारा मास्टर डिग्री इन इंजीनिय¨रग करने के लिए उसे चयनित किया गया है।
अमित टोक्यो यूनिवर्सिटी से भूकंप संबंधित विषय पर अध्ययन करेगा। छात्र की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। अमित ने विद्यालय में 12वीं कक्षा विज्ञान के विद्यार्थियों का भी मार्गदर्शन कर उन्हें भविष्य में अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व अमित को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता जयप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार उपस्थित रहे।