भाषण देने नहीं रैली का न्योता देने आई हूं : प्रेमलता
संवाद सूत्र, उचाना : आज मैं आप लोगों के बीच कोई लंबा चौड़ा भाषण देने नहीं बल्कि 11 सितंबर
संवाद सूत्र, उचाना : आज मैं आप लोगों के बीच कोई लंबा चौड़ा भाषण देने नहीं बल्कि 11 सितंबर को जींद में होने वाली हरियाणा गौरव रैली का न्योता देने आई हूं। यहां के लोगों की भागीदारी सबसे अधिक होनी चाहिए, क्योंकि हलका केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ¨सह का गृहक्षेत्र है। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ¨सह, नितिन गडकरी, सीएम मनोहर लाल सहित दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। रैली में जिले को अनेकों सौगातें मिल सकती हैं। यह बातें विधायक प्रेमलता ने कपास मंडी में किसान सेवा केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि रैली में महिलाओं की भागीदारी अच्छी-खासी होनी चाहिए। जिला परिषद, ब्लॉक समिति, नगर पालिकाओं में अधिकांश जगहों पर महिला चेयरपर्सन हैं। रैली में महिलाओं को पहुंचकर दिखाना है कि वो राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकती हैं। रैली में प्रदेश भर से लोग पहुंचेंगे। रैली के माध्यम से किसान, मजदूर को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
प्रेमलता ने कहा कि 19 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा डूमरखां से शुरू होकर हलके के विभिन्न गांवों से होते हुए उचाना मंडी के रास्ते बधाना गांव पहुंचेगी। 21 अगस्त तक देश में तिरंगा यात्राएं निकालकर शहीदों को याद किया जा रहा है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सज्जन श्योकंद, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, सत्यनारायण बंसल आदि मौजूद रहे।