युवक का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या
जासं, जींद : हांसी ब्रांच नहर पुल के पास से एक युवक का अपहरण कर अज्ञात बदम
जासं, जींद : हांसी ब्रांच नहर पुल के पास से एक युवक का अपहरण कर अज्ञात बदमाशों ने बीड़ बड़ा वन में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक को रस्सियों से बांधा फिर तेजधार हथियारों से वार किया। मृतक के शरीर पर पेट्रोल भी डाला गया था।
शिव कालोनी निवासी जितेंद्र शर्मा राजपुरा भण के एक निजी स्कूल में स्टेशनरी की दुकान चलाता है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस आते समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और बीड़ बड़ा वन में ले जाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि वन में एक युवक बेसुध पड़ा है और उसके मुंह में केरोसिन से सना कपड़ा ठूंसा हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस उसे सिविल अस्पताल ले आई, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। जहां जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि जीतेंद्र ने पहले अपने जीजा को फोन कर बताया था कि कुछ लोग उसका अपहरण कर बीड़ बड़ा वन में ले आए है और तेजधार हथियारों से वार करने के बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर चले गए हैं। उसने बताया कि उसे कुछ जहरीला पदार्थ भी खिलाया गया है। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन जान बचाने की गुहार लगाई।