बाजार में जमकर हुई खरीददारी
जागरण संवाददाता, जींद : इस बार धनतेरस दो दिन मनाई जा रही है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने
By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 12:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : इस बार धनतेरस दो दिन मनाई जा रही है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने बाजार में बर्तनों व चांदी के सिक्कों की खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की ज्यादा भीड़ देखी गई। स्टील के गिलास, चम्मच, कटोरी, प्लेट के अलावा अन्य सामानों की जमकर बिक्री हुई। दुकानदारों ने बताया कि यहां जगाधरी व दिल्ली से माल आता है।
बर्तनों की जमकर बिक्री
धनतेरस को लेकर मार्केट में बर्तनों की दुकानें सज चुकी हैं। मार्केट में बढ़ रही भीड़ से दुकानदार भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बर्तन स्टोर संचालकों का कहना है कि पहले लोग पूजा करने के लिए तांबे के बर्तन ज्यादा खरीदते थे। अब इनकी मांग बिल्कुल कम हो गई है। एक आध व्यक्ति ही तांबे का बर्तन खरीदता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें