आयुर्वेद के महत्व पर निकाली रैली
: धनवंतरी दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय दरियावाला की भारत स्काउट व गाइड टीम द्वारा दरियावाल
: धनवंतरी दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय दरियावाला की भारत स्काउट व गाइड टीम द्वारा दरियावाला में रैली निकाल लोगों को आयुर्वेद के महत्व को बताया। रैली की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य अध्यापक बिजेंद्र ग्रोवर व सरपंच मंजीत ने की। रैली से पहले विद्यालय के मुख्याध्यापक बिजेन्द्र ग्रोवर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दरियावाला से डॉ. संगीता व सरपंच मंजीत ने विद्यार्थियों को संबोधित कर बताया कि आयुर्वेद द्वारा गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकता है व मधुमेह के कारणों, लक्षण व बचाव के बारे में बताया। ये रैली स्काउट मास्टर सुरेन्द्र सरोहा के नेतृत्व में निकाली गई। डॉ. संगीता व स्काउट मास्टर सुरेन्द्र ने कहा कि मधुमेह आज भारत में तेजी से फैलने वाली बीमारी है व आयुर्वेद द्वारा इसका बचाव व नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर शमशेर, रमेश, अशोक, वीना, धर्मेंद्र, संतरो, ओमप्रकाश, बिमला मौजूद थे।
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
जींद : ग्रीन वैली कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रमुख दीपावली सजावट, दीपावली पर निबंध प्रतियोगिता और खेल में सभी छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन मलिक एवं राजबीर ने सरस्वती किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीवाली असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। श्रीराम से जुड़े हुए संवाद पर बोलते हुए उनके मर्यादा प्रसंग से जुड़े हुए संवादों की व्याख्या की। दीपावली को अपने से कमजोर वर्ग को कुछ न कुछ भेंट देकर खुशिया बांटे और विदेशी सामान को दीपावली पर प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। राजबीर ने कहा कि गांव में किसान भारत स्वच्छ अभियान के तहत फसलों के अवशेष न जलाए, जो मानव एवं सभी जीवों के स्वस्थ के लिए बड़ी समस्या है। इस अवसर पर डॉ. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ. महावीर, डॉ. कुलवंत ¨सह, अजमेर, सुनीता, अर्चना, मंजू, बिमला, प्रदीप हुड्डा मौजूद थे।