घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
जींद : उचाना मंडी में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 10:55 PM (IST)
जींद : उचाना मंडी में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उचाना मंडी निवासी एक किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह घर में अकेली थी। उसी दौरान वहीं रहने वाला पवन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने तथा शिकायत करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बारे में किशोरी ने परिजनों को बताया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा आरोपी पवन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें