Move to Jagran APP

शाम को काम पर लौटे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, जींद : एनएचएम कर्मचारियों की ओर से की जा रही हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग ने

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 12:23 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 12:23 AM (IST)
शाम को काम पर लौटे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, जींद : एनएचएम कर्मचारियों की ओर से की जा रही हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान अपनाया तो धीरे-धीरे हड़ताल का समर्थन कर रहे कर्मचारी भी काम पर वापस लौट आए। बृहस्पतिवार को सामान्य अस्पताल की रेफरल सेवा के हड़ताल पर चल रहे एंबुलेंस चालक व इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) व 102 कंट्रोल रूम ऑपरेटर बृहस्पतिवार शाम को काम पर वापस लौट आए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश जारी किए हैं। इन कर्मचारियों में दो कर्मचारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, एक इंफोरमेशन असिस्टेंट, रेफरल एवं ट्रांसपोर्ट में कार्यरत फ्लीट मैनेजर शामिल हैं।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों द्वारा पिछले तीन दिन से मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही थी। एनएचए कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए हड़ताल कर्मियों की सारी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई थी।

रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवा के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला ने बताया कि तीन दिनों से एंबुलेंस चालकों के काम पर वापस न आने पर किसी तरीके से भी काम को बाधित नहीं होने दिया गया। सामान्य अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को हर समय रेफरल सेवा उपलब्ध करवाई गई। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल में एंबुलेंस चालक भी शामिल थे। जिनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवा दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एंबुलेंस चालकों की नई भर्ती किए जाने के आदेश दिए थे लेकिन वीरवार शाम को ही 39 एंबुलेंस चालक, 30 ईएमटी, चार 102 कंट्रोल रूम ऑपरेटर ने सिविल सर्जन के सम्मुख पेश होकर काम पर वापस लौटने की बात कही, जिसे सिविल सर्जन ने स्वीकार कर लिया और सभी चालक काम पर वापस लौट आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.