दुनिया मानती ध्यानचंद का लोहा
जागरण संवाददाता, जींद : मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किय
जागरण संवाददाता, जींद : मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर पुलिस लाइन के हॉकी मैदान पर खेल दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर खेल स्कूल निडानी वर्सिस हॉकी क्लब के तहत हॉकी का मैच आयोजित किया गया। इस अवसर पर लाइन आफिसर राजकुमार मुख्य अतिथि थे। वरिष्ठ हाकी प्रशिक्षका विनोद शर्मा ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर खेलों के प्रति ओर अधिक जागरूक पैदा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कृष्ण जांगड़ा, बीरबल, ईश्वर आसरी मौजूद थे।
वहीं भारतीय हॉकी को विश्व में नाम और सम्मान दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर चौ. रणबीर ¨सह विश्वविद्यालय के शरीरिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
साथ ही स्टाफ व विद्यार्थियों के बीच वॉलीबाल का मैच खेला गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. रणजीत ¨सह ने भाग लिया व स्टाफ का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच कबड्डी के मैच का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. रणजीत ¨सह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने पूरे विश्व में भारत को एक पहचान दिलवाई है, जिसके चलते ही पूरे विश्व में उन्हें सम्मान नजर से देखा जाता है। इसी अवसर पर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के चेयरपर्सन प्रो. सुशील कुमार लेगा ने कहा कि शरीरिक शिक्षा विभाग प्रदेश के लिये अच्छे खिलाड़ी तैयार कर रहा है, इसके साथ ही हमारे विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लिया है व जीत हासिल की है।