हरियाणा को मैंने नहीं, बीरेंद्र ¨सह ने रखा गिरवी : हुड्डा
संवाद सूत्र, जुलाना : भाजपा सरकार कहती है कि देश बदल रहा है, हरियाणा बदल रहा है, हा
संवाद सूत्र, जुलाना : भाजपा सरकार कहती है कि देश बदल रहा है, हरियाणा बदल रहा है, हां हरियाणा जरूर बदल रहा हैं, मगर बदहाली के मामले में। पिछले दो वर्षो में विकास के मामले में नंबर वन से 16 वें नंबर पर आ गया है। मैं भाषण देने नहीं जनता का मन टटोलने आया हूं और अपने मन की बात कहने आया हूं। बेशक भाजपा सरकार के पास बहुमत हो तो भी अगर जनता साथ दे तो सरकार को घुटनों के बल चला सकता हूं। यह बात करसोला गांव में जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रो. धर्मेद्र ढुल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कही।
जनता से कुछ नहीं छिपा
जींद में आयोजित हुई बीरेंद्र ¨सह की गौरव रैली में लगे आरोपों को लेकर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा को उन्होंने नहीं, बीरेंद्र ¨सह ने गिरवी रख दिया है। प्रदेश के अंदर आज क्या कुछ हो रहा है, यह जनता भली-भांति जानती है। बीरेंद्र की रैली में कांग्रेस सरकार के दौरान कराए गए विकास कार्यो का ही दोबारा से फीता काटा गया। इस रैली में ऐसी कोई भी घोषणा नहीं हुई, जिस पर जनता गर्व कर सकें। इसलिए बीरेंद्र ¨सह ने हरियाणा के हितों को गिरवी रख दिया है।
विदेश नीति पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है। जो देश वर्षो से भारत के साथ रहे हैं वो भी दूर जाने लगे हैं। भारत को सुरक्षा कड़ी करनी चाहिए और जो कमियां है, उसे दूर करना चाहिए। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
नीति न नीयत ठीक
उड़ी में हुए हमले की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में ¨नदा करती है। प्रदेश का विकास करवाने के लिए पार्टी के पास नीति, नीयत और नेतृत्व होने चाहिए। लेकिन, भाजपा पार्टी के पास कुछ नहीं है। भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से 154 वादे किए थे पर सत्ता में आने के बाद सभी पर पानी फिर गया। सरकार अपने वादे पूरे करे या कुर्सी छोड़ दे।
भूल गए सारे वादे
भाजपा ने लोगों को लुभाने के लिए कहा था कि सबके खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन आना तो दूर फसल बीमा जैसी योजनाएं लागू करके किसानों के खाते से जबरन पैसे काटे जा रहे हैं। लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, कर्मचारी व व्यापारी सभी दुखी हैं। किसानों को खेतों के लिए बिजली, पानी नहीं मिल रहा है और न ही रोजगार। खाद लेने के लिए भी थाने में जाना पड़ रहा है। हुड्डा ने कहा कि अगर 36 बिरादरी साथ दे तो भाजपा को घुटने के बल चला दूंगा। मैं ऐसे परिवार में पैदा हुआ हूं जो देश के लिए लड़ा है।
हजारों की खा गए नौकरी
कांग्रेस के प्रत्याशी रहे धर्मेद्र सिह ढुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 42 हजार कर्मचारियों को नौकरियों से हटा दिया है। रोजगार देने के बजाय लोगों का रोजगार छीनने का काम भाजपा सरकार ने किया है। जिन विधायकों ने पिछले दिनों हुए आंदोलन में जनता को जातपात के नाम पर लड़ाने का काम किया, उनको सरकार ने प्रमोशन देकर मंत्री बना दिया है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पार्टी है। कोई भी वर्ग इस सरकार से संतुष्ट नही है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक आनंद ¨सह दांगी, जगबीर ¨सह मलिक, पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर, जगबीर ढिगाना, बचन ¨सह आर्य, रामफल, मनोज ढिगाना, सतीश राठी, कृष्ण बुआना, बलबीर आर्य, शक्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।