कॉलेज प्रशासन ने की पुलिस पीसीआर की मांग
संवाद सूत्र, सफीदों : सरला महिला महाविद्यालय में इसी सत्र छात्राओं की कक्षाएं शुरु हुई हैं,
संवाद सूत्र, सफीदों : सरला महिला महाविद्यालय में इसी सत्र छात्राओं की कक्षाएं शुरु हुई हैं, जिसके चलते कॉलेज के खुलने व छुट्टी के समय में कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। छात्रओं को मनचलों से निजात दिलवाने के लिए कॉलेज प्राचार्य ने महाविद्यालय के पास पुलिस पीसीआर की मांग है। इसके लिए प्राचार्य ने लड़कियों की सुरक्षा का हवाला दिया है।
कॉलेज के खुलने के समय भी यही स्थिति बनी रहती है। ऐसे में छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से सुबह 9 बजे व दोपहर 2 बजे पुलिस पीसीआर लगाने की मांग की है। कॉलेज प्राचार्य जेएन गहलावत ने बताया कि पुलिस पीसीआर की जरूरत को देखते हुए जल्द पीसीआर लगाई जाने की जरूरत है। प्राचार्य ने पुलिस विभाग को इस मांग को जल्द पूरा करने को कहा है।