Move to Jagran APP

सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगे अग्निशमन कर्मचारी

संवाद सूत्र, नरवाना : अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरिय

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 06:10 PM (IST)
सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगे अग्निशमन कर्मचारी
सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगे अग्निशमन कर्मचारी

संवाद सूत्र, नरवाना : अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक राज्यध्यक्ष राजेंद्र सिनद की अध्यक्षता में नेहरू पार्क में संपन्न हुई। बैठक का संचालन राज्य महासचिव सुखदेव ¨सह ने किया। सिनद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी वायदों से पीछे हटते हुए लगातार जनविरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है, जिससे बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि आगामी 3-4 मार्च को सभी फायर स्टेशनों पर गेट मीटिंग व 9 से 25 मार्च तक कमिश्नरी वाइज जिला स्तरीय प्रदर्शन करके उपायुक्तों के माध्यम से विभाग के मंत्री को ज्ञापन देंगे। दो अप्रैल को विभागीय मंत्री कविता जैन के सोनीपत आवास पर धरना व प्रदर्शन करना। कर्मचारियों व आम जनता के मुद्दों को लेकर 2 मार्च को विधानसभा कूच का फैसला लिया है। इस मौके पर रामनिवास, सोहनलाल गोयत, सत्यवान नैन, विनोद जांगड़ा, सत्यवान पानू, कमलजीत, उदयपाल श्योराण, सुभाष, विनोद, अभिषेक भाटी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.