विद्यार्थियों ने जाना भारतीय संस्कृति को
जींद : डीएवी विद्यालय में भारत को जानो परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के पर्यवेक्षक अतिथि भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा के प्रधान डॉ. विनोद अग्रवाल व योगेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हरेशपाल पांचाल ने की। परीक्षा कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। इसमें लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. विनोद अग्रवाल ने भारत को जानो के विषय के बारे में संबोधित किया। इसमें अपने भारत देश की संस्कृति व सभ्यता के बारे जानने की जिज्ञासा रखनी चाहिए और अपने देश की उन्नति में अपना भरपूर सहयोग देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के सह संयोजक अनिल शर्मा व स्वर्ण जीत कौर को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। प्राचार्य डॉ. विनोद अग्रवाल और योगेश गुप्ता का विद्यालय में पहुंचने व परीक्षा का आयोजन करने पर आभार जताया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर