कई लोगों ने इनेलो का दामन थामा
संवाद सूत्र, सफीदों : हलका विधायक कलीराम पटवारी के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जनों विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में इनेलो के कई हलका स्तरीय नेताओं ने भाग लिया। इनेलो में शामिल होने वालों में जयभगवान, विनोद कुमार, राजेश कुमार, अमित, देवराज, बेदीराम, सतपाल सिंह, अशोक, सुनील, अनिल, संदीप, बिंटू, कर्ण सिंह, डॉ. सुभाष, सुशील, सोनी व जोगेंद्र सहित कई अन्य कार्यकत्र्ता हैं। इस मौके पर विधायक कलीराम ने कहा कि इनेलो पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। कलीराम ने इनेलो में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उन्हे पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जापान नंबरदार, संजू सैनी, सुरेद्र, शमशेर मान, प्रवीण बूरा, सुखबीर, अजमेर कुंडू, दयानंद वाल्मीकि, राममेहर कश्यप व मनोज शर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर