Move to Jagran APP

विश्व कल्याण के लिए किया सहस्त्र चंडी महायज्ञ

By Edited By: Published: Fri, 30 Mar 2012 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2012 06:52 PM (IST)
विश्व कल्याण के लिए किया सहस्त्र 
चंडी महायज्ञ

जींद, जागरण संवाद केंद्र : रामराये गांव के यक्षी देवी मंदिर में ग्रामीणों द्वारा विश्व कल्याण हेतु सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में पूर्ण आहुति एक अप्रैल को दी जाएगी। इसमें देश से बड़े-बडे यजमान भाग लेंगे और विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुति देंगे। यज्ञ का शुभारंभ आचार्य सज्जन व वेदप्रकाश द्वारा किया गया है।

loksabha election banner

गांव के सरपंच सतबीर ढुल ने बताया कि कुरुक्षेत्र क्षेत्र की चारों सीमाओं पर चार यज्ञ स्तंभ है, जिनमें से एक कपिल यज्ञ नामक स्तम्भ यहां के तीर्थ क्षेत्र में है। इस तीर्थ का निर्माण भगवान परशुराम ने किया था। इसी तीर्थ पर पांडवों द्वारा बनाया गया यक्षी देवी का मंदिर है। सरपंच ने बताया कि मां भगवती की असीम कृपा से ही यक्षी देवी मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से विश्व कल्याण के हेतु सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ का शुभारंभ 23 मार्च से किया गया है, जो एक अप्रैल तक चोगा। एक अप्रैल को देश भर के यजमान यज्ञ में आहुति देने के लिए पहुंचेंगे। सरपंच ने कहा ग्रामीणों ने हमेशा कल्याणकारी कार्यो में पूरा योगदान रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.